भाजपा प्रत्याशी बिरंची नारायण ने डोर टू डोर किया जनसंपर्क

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : जनसंपर्क अभियान के तहत बोकारो विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 5 के धोबी मोहल्ला में एनडीए प्रत्याशी बिरंची नारायण ने डोर टू डोर जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में 20 नवंबर को मतदान करने का आग्रह किया। बोकारो विधायक सह प्रत्याशी बिरंची नारायण ने कहा कि हेमंत सरकार पर वादा खिलाफी, झूठे वादे, लुट, भय, अत्याचार से अविश्वास से आम जनता में रोष है। जिस वादे के साथ 2019 में सरकार बनी पांच साल पूरे हो गए मगर कोई भी जनता से किया गया वादा पूरा न कर सके। दिन प्रतिदिन प्रखंड हो या जिला या प्रदेश भ्रष्टाचार चरम सीमा पर। संतरी से मंत्री तक जेल जा चुके हैं। कुछ मंत्री अभी जेल में तो कोई आईएस अधिकारी जेल में। झारखंड की खनिजों की लूट मची जिसमे उनका परिवार के लोग भी शामिल हैं। बोकारो विधानसभा के जनता ने अपना मन बना चुके है कि राज्य में फिर से भाजपा की सरकार आए और जनहित कार्यों का काम पुनः शुरू हो ताकि राज्य का सर्वाधिक विकास हो और जरूरत मंदो को उनका हक अधिकार मिल सके।बोकारो भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि में अपने कार्यों को लेकर जनता के बीच आया हूं विगत 10 सालों में जो भी वादा किया उसे पूर्ण करने का कार्य किया और आगे भी करूंगा।

स्व0 जगरनाथ महतो के प्रथम पुण्य तिथी पर अलार्गो पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *