लखनऊ : बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा करेगी कई कार्यक्रमों का आयोजन

लखनऊ, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर प्रदेश के सभी बूथों पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। प्रत्येक बूथ पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन होगा। विभिन्न स्थानों पर गोष्ठियों के माध्यम से राष्ट्र नवनिर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी बुलंदशहर तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह लखनऊ में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि बाबा साहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि शुक्रवार को भाजपा प्रदेश के सभी बूथों पर मनाई जाएगी। भाजपा 26 नवंबर ‘संविधान दिवस’ से 26 जनवरी ‘गणतंत्र दिवस’ तक संविधान गौरव पर्व मना रही है। इसके तहत शुक्रवार को प्रत्येक बूथ पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्येक संगठनात्मक जिले में विभिन्न स्थानों पर गोष्ठियों का आयोजन कर बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व के साथ ही संविधान निर्माण तथा भारत के विकास में बाबा साहेब के योगदान पर चर्चा करेगी। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों में समरसता भोज के कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी कार्यक्रमों में पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल, शक्ति केंद्र तथा बूथ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सांसद, विधायक, महापौर और नगर निगम पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष और सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्य, आयोग, निगम, बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्य सहित स्थानीय नागरिक शामिल होंगे।

एएफसी एशियाई क्वालीफायर: यूएई की कतर के खिलाफ 5-0 की ऐतिहासिक जीत

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी बुलंदशहर, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह लखनऊ, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा महानगर एवं केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा बदायूं में बाबा साहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर संविधान निर्माता को कृतज्ञ नमन करेंगे।

प्रदेश मंत्री शंकर लोधी ने बताया कि प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही लखनऊ, स्वतंत्र देव सिंह फिरोजाबाद, सुरेश खन्ना लखनऊ, रामकेश निषाद बांदा, मनोहर लाल मन्नू ललितपुर, रविंद्र जायसवाल वाराणसी, गिरीश चंद्र यादव जौनपुर, विजय लक्ष्मी देवरिया, राकेश सचान कानपुर देहात, अजीत पाल कानपुर देहात, प्रतिभा शुक्ला कानपुर देहात, लक्ष्मी नारायण मथुरा, बेबी रानी मौर्य आगरा जिला, संदीप सिंह अलीगढ़, जसवंत सैनी सहारनपुर, ब्रजेश सिंह सहारनपुर, सुनील शर्मा गाजियाबाद महानगर, नरेंद्र कश्यप गाजियाबाद महानगर, सोमेंद्र तोमर मेरठ महानगर एवं गुलाब देवी संभल में कार्यक्रम में उपस्थित होंगी।

इसके अलावा भी अन्य मंत्रियों और पदाधिकारियों को विभिन्न जगहों पर उपस्थित रहने को कहा गया है।

–आईएएनएस

एबीएम/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *