मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी घर घर जा कर दे भाजपा कार्यकर्ता : कर्मवीर सिंह

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 13ता०बोकारो। केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धि के तौर पर पूरे देश में जनसंपर्क अभियान चल रहा है जो 30 मई से लेकर 30 जून तक होगी। जिसकी समीक्षा हेतु आज झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री करमबीर सिंह ने बोकारो जिला जनसंपर्क अभियान के टोली व मंडल संयोजक के टोलियों के साथ बोकारो परिसदन में बैठक की। बोकारो विधायक बिरंची नारायण भी मौजूद रहे। संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक हर कार्यकर्ता को मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाना जिसके लिए टोली बनाकर हर घर संपर्क अभियान बूथ स्तर पर शुरुआत करनी है जिसमें जिले स्तर राज्य स्तर के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे। 9 वर्ष की उपलब्धियों के तहत विधानसभा स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन प्रबुद्ध सम्मेलन तथा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस 25 जून को काला दिवस 21 जून को योग दिवस तथा मन की बात बूथ स्तर पर करनी है। इसकी सफलता के लिए जनसंपर्क अभियान की जिला टोली वह मंडल टोली अपने-अपने बूथ स्तर पर मंडल स्तर पर बैठक कर रूपरेखा तैयार करेंगे। साथी साथ आजीवन सहयोग निधि पर चर्चा की गई हर मंडल पर आजीवन सहयोग निधि की रसीद विभिन्न संयोजक को दी गई संगठन मंत्री ने कहा बोकारो जिला में बहुत से मंडलों में अब तक आजीवन सहयोग निधि का शुरुआत नहीं हुई है उसे जल्द से जल्द जिला टोली की ओर से बटवा कर शुरुआत की जाए। घर-घर जनसंपर्क अभियान कर लोगों को मोदी सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं को उनके समक्ष बताना है ताकि जरूरतमंद लोग वैसी योजनाओं का लाभ ले सके जो अब तक उस योजना से वंचित है मोदी सरकार किसान युवा महिला बुजुर्ग हर वर्ग को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। बैठक में जनसन जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक जयदेव राय ,सहसंयोजक संजय त्यागी सदस्य के रूप में कमलेश राय अनिल स्वर्णकार,सुरेंद्र राज चंद्रशेखर महथा,रामकिंकर पांडे दशरथ महतो भैरव महत्व धीरज झा, आजीवन सहयोग निधि में अशोक कुमार पप्पू लक्ष्मण नायक ,मंडल संयोजक मे सुजीत चक्रवर्ती गोलू उपाध्याय मंतोष ठाकुर रंजीत बनवाल भानु प्रताप सिंह आशीष मेहता प्रकाश दास गोविंद महतो रणविजय सिंह भैरव महतो सत्येंद्र कुमार महादेव घटवार बैजनाथ प्रसाद मनोज सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।










