भाजपा का प्रेस संवाद संपन्न, 11 वर्षों के सफल शासन काल की गिनाई गई उपलब्धियां

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी सीतामढ़ी (बिहार)। मंगलवार को होटल शिव सूर्या, सीतामढ़ी में एक प्रेस संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशाल कुमार और रामाधार महतो एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी के 11 वर्षों के सफल शासनकाल की उपलब्धियाँ, जिसमें राष्ट्र की आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक प्रगति को रेखांकित किया गया
मोदी सरकार द्वारा चलाई गई प्रमुख योजनाओं जैसे 10 करोड़ से अधिक घरों में उज्ज्वला योजना, 51 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत, 8 करोड़ प्रधानमंत्री आवास योजना, जिसमे 4 करोड़ से अधिक आवास बन गए, 55 करोड़ जनधन खाता खुलवाया गया। सभी घरों में बिजली कनेक्शन, किसान सम्मान योजना 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी, 490 नए विश्वविद्यालय बने, 2045 मेडिकल कॉलेजों जिनमें 780 एलोपैथी 942 आयुष संस्थान आदि ने आम जनजीवन में गुणात्मक सुधार लाने का कार्य किया है।
केंद्र सरकार और बिहार सरकार की विकास योजनाओं में सीतामढ़ी की बढ़ती भूमिका और विभिन्न योजनाओं से जिले को होने वाले लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई।
882 करोड़ रुपये की स्वीकृति माता सीता की मंदिर निर्माण हेतु, अमृत स्टेशन योजना में सीतामढ़ी को 272 करोड़ की राशि आवंटित हुई
अयोध्या से सीतामढ़ी तक रेल लाइन के दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्य के लिए स्वीकृत हुई इससे 256 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बन जाएगी राम जानकी पथ भी मोदी सरकार द्वारा सीतामढ़ी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। अपराध नियंत्रण पर प्रसिद्ध व्यवसायी श्री गोपाल खेमका हत्याकांड पर केंद्रित रही, जिसमें मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी एवं इनकाउंटर को सरकार व प्रशासन की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण बताया गया।
मतदाता पुनः निरीक्षण अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और मतदाता सूची को अद्यतन रखने हेतु चल रहे अभियान पर भी जानकारी साझा की गई।संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत ये पुनः निरक्षण कार्य हो रहा है। लेकिन विपक्ष सिर्फ भ्रम फैला रहा आम जनता को गुमराह कर रहा है। इस संवाद कार्यक्रम में राजीव कुमार राजा, सुजय सिंह उमेश गिरी आशीष व्याहुत संजय कुमार पारस कुमार सिंह विवान सिंह दीपक अग्रवाल मुकेश कुमार सिंह विशाल कुमार बिट्टू रणधीर कुमार सिंह आशीष कुमार रवि कुमार मुन्ना आशुतोष कुमार अविनाश कुमार दशरथ राउत सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने विषयों को और भी सार्थक बना दिया।








