बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के आह्वान पर प्रखंड मुखिया संघ ने किया धरना प्रदर्शन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 22ता.मझौलिया।बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के आह्वान पर मझौलिया मुखिया संघ के अध्यक्ष हरी लाल यादव के नेतृत्व में प्रखंड मुखिया संघ ने प्रखंड कार्यालय परिसर में 16 सूत्री मांगों के साथ धरना प्रदर्शन किया। प्रखंड अध्यक्ष हरी लाल यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत के अधिकारों में कटौती के खिलाफ अपने 16 सूत्री मांगों को लेकर मुखिया संघ ने कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

मुखिया आशीष भट्ट ने कहा कि ग्राम पंचायत के सभी सरकारी कार्यों सरकारी कार्यक्रमों एवं बैठकों का बहिष्कार किया जाएगा। मुखिया कमल पति देवी पति एक बालीराम राम ने बताया कि नीतीश सरकार जनप्रतिनिधियों के अधिकारों में व्यापक स्तर पर कटौती करके अपमानित करने का काम कर रही है। प्रखंड कार्यालय में हर योजना में बिना चढ़ावा के कोई विकास कार्य नहीं हो पता है।
संघ के संयोजक के सौदागर शाह ने बताया कि नीतीश सरकार हमारे अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। अगर 31 अगस्त तक हमारी मांगों को पूर्ण नहीं करती है तो हम सब धरना प्रदर्शन कार्य बहिष्कार करते रहेंगे जिसकी सारी जवाबदेही सरकार और प्रशासन की होगी।
उनकी मांगों में संविधान के तहत दिए गए अधिकारों को मुखिया संघ को दिया जाए ग्राम सभा से चयनित योजनाओं को प्राथमिकता दी जाए मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में ब्रेडा असफल है इस योजना को पुनः ग्राम पंचायत को सौंपा जाए पंचायत सरकार भवन के निर्माण का अधिकार ग्राम पंचायत क्रियान्वयन समिति को दिया जाए। मुख्यमंत्री नल जल योजना का कार्य पूरी तरह बाधित है उसे पीएचडी से हटाकर ऑटो कॉल वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति को दिया जाए ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के आवेदन में बढ़ोतरी किया जाए मुखिया को उनकी सुरक्षा हेतु आवश्यक उनकी मांग पर आर्म्स का लाइसेंस दिया जाए पंचायतों में बंद पड़े कबीर अंत्येष्टि योजना को चालू किया जाए आदि शामिल है। इस धरना प्रदर्शन में अरुणा देवी पति मोहन गुप्ता आशा देवी पति दीनानाथ शाह शौकत अली ज्योति श्रीवास्तव पति रिंकू श्रीवास्तव डॉक्टर चंद्रिका साह सजरा खातून पति खुर्शीद आलम सोहन शाह आदि मुखिया उपस्थित थे।

बिहार : सेंट्रल जेल में बंद पति को सिम भेज रही थी महिला, गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *