पति पत्नी के खूनी संघर्ष में दोनो की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

मीडिया हाउस 15 ता.बोखड़ा (सीतामढ़ी)‌। थाना क्षेत्र के गौढ़ोल गांव के वार्ड 6 में गुरुवार की देर रात पति पत्नी के विवाद में खूनी खेल हो गया।गुस्साए पति ने पत्नी पर कैंची से हमला कर दिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।पत्नी की मौत के बाद उसके पति ने खुद को अपने शरीर पर हमला कर लिया।इस घटना में वह खुद गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जिसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर ले जाया गया।जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।मृतक मैनेजर राय 42वर्ष एवं मृतिका बबिता देवी उम्र करीब 40 वर्ष बताया गया है।दोनों पति पत्नी बताया गया है।घटना से उसके स्वजनों एवं रिश्तेदारों में कोहराम मच गया है।शुक्रवार को सूचना मिलते ही बोखड़ा थाना के अपर थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर तहकीकात के बाद मृतिका बबिता देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढी भेंज दिया गया,वही पति की शव का पोस्टमार्टम को लेकर भेजा जा रहा था।
ग्रामीणों के अनुसार, बबिता देवी की दूसरी शादी मैनेजर राय के साथ थी। मैनेजर राय एवं उसकी पत्नी में पूर्व से विवाद होते आ रहा है, कई बार दोनो के विवादों का सामाजिक निपटारा भी किया गया था लेकिन शुक्रवार को हुए विवादों में दोनों ही चल बसे। बताते चले कि मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे भी थे जो अनाथ हो गए। समाचार लिखने तक प्राथमिकी दर्ज नही की गई थी हालाकि घटना के बाद से ही बोखड़ा थाना पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर ही मौजूद थे।

पठन - पठान में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट अपलब्धि हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी द्वारा किया गया सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *