गोमिया में 31 अगस्त को होगा झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) का बोकारो जिला सम्मेलन

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) का प्रथम बोकारो जिला सम्मेलन 31 अगस्त को गोमिया में संपन्न होगा। सम्मेलन की तैयारी के लिए सीटू कार्यालय गोमिया में यूनियन के पदाधिकारीयों की बैठक हुई। इस बैठक में उपस्थित झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) के राज्य संयुक्त सचिव राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की हमारे यूनियन का प्रथम बोकारो जिला सम्मेलन 31 अगस्त को गोमिया में संपन्न होगा। उक्त सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन के राज्य महासचिव संजय पासवान होंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में जिले के विभिन्न प्रखंड से निर्माण कामगार मजदूर एवं उनके प्रतिनिधि भाग लेंगे। संगठित एवं निर्माण मजदूर की स्थिति बहुत ही दयनीय है, निर्माण एवं असंगठित मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी से भी वंचित रहना पड़ रहा है। झारखंड भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधन के बाद भी लाभ के लिए उन्हें महीनों इंतजार करना पड़ रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य बोकारो जिले के अंदर निर्माण मजदूर को संगठित करना, उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना एवं जिले के अंदर झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन को मजबूत करना होगा। इस बैठक में यूनियन के नेता अजय कुमार नायक, चमन प्रजापति एवं बबलू कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे।

उत्पाद विभाग ने अवैध विदेशी शराब के साथ बाइक सहित एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *