विस्थापित क्षेत्र की 19 गांवों की समस्या को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री से मिली बोकारो विधायक

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : बोकारो विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक श्वेता सिंह ने बोकारो के उत्तरी विस्थापितों क्षेत्रों में निवास करने वाली जनता की  समस्याओं को लेकर विस्थापितों के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ रांची स्थित मंत्रालय में झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह से मिलकर सर्व प्रथम बोकारो विधानसभा की जनता की तरफ से मंत्री बनने पर शुभकामना प्रेषित किया। इस अवसर पर श्वेता सिंह ने मंत्री को अवगत करवाया कि विगत 75 वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बोकारो के विस्थापितों की समस्या जस की तस है। ज्ञात हो कि बीएसएल प्लांट के निर्माण के बाद उत्तरी विस्थापित क्षेत्र के 19 गांवों को न तो पंचायत में शामिल किया गया और न ही किसी अन्य व्यवस्था में,जिसके कारण इन गांवों में रहने वाले गरीब आदिवासियों और अन्य जातियों को सरकार के किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल सका.जिसके कारण ये लोग सभी सुविधाओं से वंचित हो गये.हालांकि यहां रहने वाली एक लाख की आबादी विधायक और सांसद चुनती है लेकिन ये लोग गांव की सरकार नहीं चुन पाते हैं.नियोजन,विद्युत, सड़क,पेयजल,शिक्षा व्यवस्था की स्थिति भी इन क्षेत्रों में जर्जर है.शहर से समीप होने के बावजूद भी यह क्षेत्र सभी मूल भूत सुविधाओं से काफी पिछड़ा हुआ है। अतःआग्रह करती हूं कि सभी मामले को बिंदुवार तरीके से व्यक्तिगत रूप से संज्ञान में लेते हुए मामले का निष्पादन करें।इस अवसर पर राज कुमार सिंह,प्रदीप मंडल,मिथुन मंडल,महेश मंडल,जन्मजय महतो,अमित कुमार,गफ्फार अंसारी,राजन सिंह,अजीत कुमार,संतोष मुर्मू,सरोज कुमार,विनोद राय,कलाम अंसारी उपस्थित रहे।

जीवन विज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण की दो दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *