दुमका में रोटी बैंक द्वारा अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी दुमका-झारखण्ड की उपराजधानी दुमका में 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रोटी बैंक, दुमका के तत्वावधान में मंगलवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के नेतृत्व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सह‌ रोटी बैंक के संस्थापक जतिन कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। सिद्दू – कान्हू मुरमू चौक से रवाना किया। यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बिरसा मुंडा चौक तक पहुंची। सैकड़ों युवाओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” जैसे देशभक्ति के नारे लगाए। ढोल – नगाड़ों की गूंज, बैंड बाजे और देशभक्ति गीतों ने पूरे माहौल को जोश और उत्साह से भर दिया।

यात्रा के दौरान शहर के सभी प्रमुख ऐतिहासिक एवं प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इनमें सिदो कान्हू मुर्मू स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, वीर कुंवर सिंह, तिलका मांझी,सरदार वल्लभभाई पटेल,डॉo.भीमराव आंबेडकर और अंत में बिरसा मुंडा की प्रतिमा शामिल रही।मुख्य अतिथियों खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार अपने संबोधन में कहा कि युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनका कर्तव्य है कि वे देश की एकता, अखंडता और विकास में अग्रणी भूमिका निभाएं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर अंकित सिंह डॉo, श्वेता स्वराज, शिक्षक सौरभ दास ,अंकित कुमार गुप्ता, डॉ अभिषेक, डॉ शमीम अंसारी ,राजेंद्र प्रसाद साह,रिंकू बक्शी,अंजना भवानिया,अजीत कुमार, कार्मिला करकट्टा,गोविंदा, वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल के डायरेक्टर अजय कुमार दुबे,ग्रीन माउंट स्कूल के तरुण राय , बल भारती स्कूल,सिद्दू कान्हू स्कूल, राजेश कुमार सिंह , शिक्षक में अमन मंडल, राजेश कुमार, गोल्डी, श्याम सुंदर, विनोद ठाकुर,सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा , लायंस क्लब,डॉ मनोज घोष,राजेश झा,नरेंद्र कुमार गुप्ता,अभिषेक रंजन,दुमका मेरी जान,संदीप जय जय बम बम, विकास कुमार ठाकुर,आकाश कुमार गुप्ता ,विकास कुमार मंडल, सुमित भंडारी,रिंटू कुमार,दुमका मेरी जान,आशीष कुमार पंडित,आशीष कुमार,रिस्क गोस्वामी,दुमका प्वाइंट,बाइक्स ऑफ दुमका,ब्लॉगबाज,राज कुमार राउत,आयुष कुमार,राजेश कुमार की विशेष भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशप्रेम की भावना को प्रबल करना और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। शहरवासियों ने जगह -जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।
दुमका से मारूफ़ हसन की रिपोर्ट

11 को कोलकाता से खुलेगी पर्यटक ट्रेन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *