शानदार बल्लेबाजी-इंजीनियरिंग विभाग ने विद्युत आपरेशन विभाग को 21 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी वाराणसी-मंडल रेल प्रबन्धक वाराणसी आशीष जैन के निर्देशन में एवं मंडल क्रीडा अधिकारी  बालेन्द्र पॉल के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम में चल रही अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का 16वां मैच विद्युत ऑपरेशन और इंजीनियरिंग विभाग के बीच खेला गया । विद्युत ऑपरेशन ने टॉस जीतकर पहले इंजीनियरिंग को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया । इंजीनियरिंग विभाग के टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 178 रन बनाए । इंजीनियरिंग की तरफ से विजय ने शानदार बैटिंग करते हुए 42 बाल पर दो चौके और 8 छक्कों की मदद से शानदार 72 रन बनाए ।

विजय के अतिरिक्त अभिषेक ने 14 बाल पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 32 रन सुरेंद्र ने 30 बाल पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए । विद्युत ऑपरेशन की तरफ से शैलेश ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट और विपिन ने चार ओवर में 47 रन देकर .दो विकेट लिए अमित और नादिर को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ । 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विद्युत ऑपरेशन की पूरी टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 157 रन बना पायी,इंजीनियरिंग विभाग ने 21 रनों से मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।विद्युत ऑपरेशन की तरफ से नादिर ने 51 बाल पर 12 चौके और दो छक्के की मदर से 78 रन, दिनेश ने 16 बाल पर तीन चौके की मदद से 18 रन,शैलेश ने 16 तथा रामदयाल 13 रन बनाए । इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से विजय, अखिलेश, अश्वनी, अजीत और सुभाष ने एक-एक विकेट प्राप्त किया । आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार इंजीनियरिंग विभाग के विजय को पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ खिलाड़ी एवं विजी ट्रॉफी प्लेयर नौशाद अली खान के द्वारा दिया गया ।

जिला कारागार, सोनभद्र का औचक निरीक्षण अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *