हार्टफुलनेस ध्यान का एकात्म अभियान केंद्र व राज्य सरकार ने किया बड़ा ऐलान

मीडिया हाउस सोनभद्र-रॉबर्ट्सगंज ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन, चुर्क में एकात्म अभियान के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। केंद्र एवं राज्य सरकार की पहल पर हार्टफुलनेस ध्यान जन-जन तक पहुंचाने के लिए आठ राज्यों में एकात्म अभियान संचालित करने के लिए शासनादेश जारी किया गया है। यह विश्व का सबसे बड़ा अभियान है जिसमें हार्टफुलनेस प्रशिक्षक एवं वॉलिंटियर्स के द्वारा योग एवं ज्ञान के माध्यम से लोगों में सकारात्मक विचार एवं दृष्टिकोण विकसित किया जा रहा है। हार्टफुलनेस ट्रेनर गोपाल ने बताया कि तीन दिन के 30 मिनट के प्रत्येक सत्र में शारीरिक एवं मानसिक शांति तथा आनंद का अनुभव हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक तरीके से, कृषि के तरीके भी बताए जा रहे हैं। हार्टफुलनेस अभ्यास करने से मैं से हम, स्वार्थ से निस्वार्थ, क्रोध से प्रेम, अहंकार से विनम्रता, भय से साहस, बेचैन से शांत,भारी से हल्का, जटिल से सरल, असंतुलन से संतुलन और अपेक्षा से स्वीकार्यता में परिवर्तन सरलता से हो जाता है। बालकों में संज्ञानात्मक विकास से संबंधित कार्यक्रम भी इस एकात्म अभियान में शामिल है।

रक्तदान शिविर में 37 लोगों ने किया रक्तदान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *