अपराध कर्मियों पर नकेल कसने के लिए हथियार में दक्षता प्राप्त करना आवश्यक : चंदन कुमार झा 

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : झारखण्ड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रिय शूटिंग प्रतियोगिता-2025 का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चन्दन कुमार झा (भा०पु० से०) पुलिस उप-महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, राँची मंच पर उपस्थित रहे। उन्होने बताया कि पुलिस को अपराध कर्मियों पर नकेल कसने एवं विधि-व्यवस्था ड्यूटी संधारण करने हेतु अपने हथियार में दक्षता प्राप्त करना काफी आवश्यक है। उनके द्वारा पुरे कार्यक्रम को वृहत एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजन करने हेतु संगठन सचिव-सह-समादेष्टा शम्भु कुमार सिंह (भा०पु० से०), झा०स०पु०-4, बोकारो-सह- राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल की काफी सराहना एवं शुभकामनाएँ दी। शम्भु कुमार सिंह (भा०पु० से०), झा०स०पु०-4, बोकारो द्वारा अपने स्वागत भाषण में बताया गया कि यह प्रतियोगिता रविवार तक वाहिनी के फायरिंग बट पर कराया जाएगा, जिसमें 5.56 MM इन्सास रायफल, 9 MM पिस्टल /.380 रिवाल्वर तथा 9 MM कारवाईन से विभिन्न पोजिशनों से प्रतियोगिता करायी जायेगी। इस प्रतियोगिता में कुल 19 टीमे भाग ले रही है, जिसमें JAP/IRB/SIRB/SISF/Jharkhand Jaguwar/CID/RAIL Jamshedpur सहित कुल 301 प्रतिभागी अपने-अपने वाहिनी / जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए आगामी राज्य स्तरीय पुलिस प्रतियोगिता 2025 में सम्मलित होने के लिए अपना-अपना कौशला दिखाएँगे। प्रतियोगिता का समापन समारोह रविवार को किया जाएगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन के इस अवसर पर चन्दन कुमार झा (भा०पु० से०), पुलिस उप-महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, राँची। (मुख्य अतिथि) अमित कुमार सिंह, पुलिस उप-महानिरीक्षक, सी०आर०पी०एफ०, बोकारो, जितेन्द्र कुमार सिंह, सेवानिवृत, पुलिस उप-महानिरीक्षक, अजय नाथ झा (भा०प्र० से०), उपायुक्त, बोकारो,  हरविंदर सिंह (भा०पु०से०), पुलिस अधीक्षक, बोकारो, रविन्द्र कुमार मिल, समादेष्टा, सी०आई०एस०एफ०, बोकारो, राजीव रंजन सिंह, समादेष्टा, सी०आर०पी०एफ०, बोकारो, पतरस बरवा, पुलिस उपाधीक्षक, झा०स०पु०-4, बोकारो,  मो० साजिद जफर, पुलिस उपाधीक्षक, रा०औ०सु०बल, बोकारो आशिष महली, पुलिस उपाधीक्षक, झारखण्ड जगुआर, राँची, सतीश चन्द्र झा, पुलिस उपाधीक्षक, झा०स०पु०-३, गोविन्दपुर, धनबाद, आलोक रंजन, पुलिस उपाधीक्षक (सिटी), बोकारो के साथ-साथ झा०स०पु०-4. बोकारो एवं राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के लगभग 1000 की संख्या में पुलिस पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहें।

नोट पर फूक मारने के बाद महिला हुई बेसुध, ठग गहने लेकर हुए चंपत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *