मुख्य विकास अधिकारी ने भूजल संरक्षण हेतु जागरूकता के लिए निकाली गयी प्रभात-फेरी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 19ता.प्रयागराज-“यह संकल्प निभाना है-हर एक बूॅद बचाना है” विषय बिन्दु पर केन्द्रित भूजल सप्ताह (16 से 22 जुलाई) के क्रम में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार के द्वारा चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क (कम्पनी बाग) से प्रभात-फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो हिन्दु हास्टल, मनमोहन पार्क, लक्षमी चैराहा होते हुए विकास भवन में समाप्त हुयी, जहाॅ पर भूजल संरक्षण को प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु भूजल विभाग द्वारा स्थापित करायी गयी सेल्फी प्वांइट पर प्रतिभागियों द्वारा सेल्फी ली गयी। आर्य कन्या डिग्री कालेज, प्रयागराज में भूजल संरक्षण गोष्ठी एवं वृक्षा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सम्मिलित अध्यापिकाओं एवं छात्राओं को भूजल संरक्षण हेतु रविशंकर पटेल, हाइड्रोलाजिस्ट द्वारा शपथ दिलायी गयी तथा छात्राओं को रोज़मर्रा के कायों में जल की बचत करने के उपाय बताये गये। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी, प्रयागराज में जल संरक्षण विषयक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गयी। युवा मंगलदल के सदस्यों द्वारा ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कालेज, प्रयागराज में भूजल जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर भूजल संरक्षण हेतु जनमानस में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जल संरक्षण एवं संचयन से सम्बन्धित जानकारी दी गयी तथा पम्फ्लेट, इत्यादि का वितरण किया गया।

उत्तर प्रदेश में औद्यानिक फसलों की सुरक्षा के लिए नई पहल-दिनेश प्रताप सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *