झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने किया श्रम न्यायालय भवन का उद्घाटन
झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान एवं न्यायमूर्ति, झारखंड उच्च न्यायालय आनंदा सेन ने किया रक्तदान
उद्घाटन में पहुंचे झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति आनंदा सेन, न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा
– मुख्य न्यायाधीश ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
– मुख्य न्यायाधीश ने संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर किया उनका नमन
– बोकारो जिला बार एसोसिएशन में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं को
किया संबोधित
मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : बोकारो जिले में न्यायिक संरचना को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नवनिर्मित श्रम न्यायालय भवन का उद्घाटन किया गया। बोकारो के व्यवहार न्यायालय पहुंचने पर गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ मुख्य न्यायाधीश को झारखंडी ढोल नगाड़ा सहित पारंपरिक संस्कृति के साथ स्वागत किया गया। मुख्य न्यायाधीश ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का भी संदेश दिया। निर्मित भवन का उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति आनंदा सेन, न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा तथा पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह आदि ने किया। डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी, बोकारो एवं रेडक्रॉस सोसायटी, बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में न्याय सदन बोकारो सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन में मुख्य न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की वही समाज को प्रेरणादायी संदेश देते हुए झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान एवं न्यायमूर्ति, झारखंड उच्च न्यायालय आनंदा सेन ने स्वयं रक्तदान किया। बोकारो जिला बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन का मुख्य न्यायाधीश ने जायजा लिया वहीं संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर उनका नमन किया। बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर मुख्य न्यायाधीश ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए लोगों को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण बातें भी बताई।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










