मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दिल्ली में बन रहे झारखंड भवन की किया अवलोकन

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी नई दिल्ली-मुख्यमंत्री चंपई सोरेन इस समय दिल्ली दौरे पर है। जहां आज उन्होंने बन रहे झारखंड भवन का अवलोकन किया। दिल्ली के केंद्र बिंदु कनाट प्लेस में बन रहे नए झारखंड भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अभी झारखंड भवन वसंत विहार में अवस्थित है। नए भवन को केंद्र में होने से सभी लोगो के लिए सुगमता बढ़ जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत समय से झारखंड भवन को दिल्ली के केंद्र में होने की आवश्यकता थी। अब ये आवश्यकता पूरी हो रही है। नया झारखंड भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। हमें आशा है जल्द ही इसको क्रियान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड के मुख्य स्थानिक आयुक्त के श्रीनिवासन और झारखंड भवन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभाव.! सिएरा लियोन की तर्ज़ पर भारत को भी करना चाहिए हीट ऑफिसर की नियुक्ति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *