प्रयागराज हादसे में मध्य प्रदेश के 5 श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता बढ़ाई

भोपाल, 31 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या की रात हुए हादसे में मध्य प्रदेश के जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। पांच श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि दो लाख से बढ़ाकर चार लाख रुपए करने के निर्देश दिए हैं।

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में करोड़ों की तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और विशेष तिथियों पर स्नान करने वाले अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा संख्या में पहुंचते हैं। मौनी अमावस्या को भी ऐसा ही हुआ और भगदड़ मचने से 30 श्रद्धालुओं की मौत हुई। अब तक इस हादसे में मध्य प्रदेश के घायल हुए पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के श्रद्धालुओं की मौत पर अपने शोक संदेश के साथ राहत राशि को बढ़ाने का ऐलान करते हुए कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुए अत्यंत पीड़ादायक हादसे में मध्य प्रदेश के अब तक पांच श्रद्धालुओं की मृत्यु की पुष्टि हुई है। सभी पांच श्रद्धालुओं की असमय दुखद मृत्यु पर परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि दो-दो लाख से बढ़ाकर चार-चार लाख करने का निर्देश करता हूं। दुःख की इस घड़ी में हमारी सरकार शोकाकुल परिजनों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जा रहे हैं। यह सभी रीवा जिले के चाक घाट क्षेत्र से गुजरते हैं।

नोएडा : बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने के बाद हुआ गिरफ्तार, अलग-अलग थानों में 10 मामले थे दर्ज

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मार्ग से प्रयागराज जा रहे सभी श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने की विनम्र अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन उनकी सेवा में पूरी तत्परता से कार्यरत है और हर संभव मदद प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव जापान यात्रा के दौरान लगातार प्रशासन से संपर्क में हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन एवं सामान्य जनों के सहयोग से व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार इस स्थिति को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं की हर समस्या का समाधान करने के लिए संकल्पित है।

–आईएएनएस

एसएनपी/एबीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *