मुख्यमंत्री ने कांके डैम और हटनियाँ तालाब छठ घाट में चल रही तैयारियों का किया निरीक्षण

Media House रांची-लोक आस्था और उपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व आज से शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके डैम और हटनियाँ तालाब छठ घाटों की साफ- सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी छठ घाटों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने नदी, तालाबों, डैमों और अन्य जलाशयों में जलस्तर और गहराई वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां सुरक्षा की विशेष व्यवस्था और सभी घाटों पर विद्युत की व्यवस्था करने को कहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को छठ घाटों पर पूरी सहूलियत और सुविधा मिले। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसे हर हाल में सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा और रांची नगर निगम के प्रशासक अमित कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

खनन विभाग लगातार माफियाओं पर दे रही दबिश, अवैध रखे 90 टन कोयला भंडारण को जप्त करते हुए कराया मामला दर्ज 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *