नगर निगम बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री के समग्र विकास और सात निश्चय योजनाओं पर चर्चा:गरिमा

बेतिया मीडिया हाऊस संवाददाता। नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने सोमवार 23 सितंबर को होने वाली नगर निगम बोर्ड की बैठक में विचार के लिए 27 नगर पार्षदगण के चार प्रस्तावों के अनुरोध पत्र में शामिल करने पर नगर आयुक्त को एक तर्क संगत पत्र लिखा है। जिसमें उल्लेख किया है कि विभाग स्तर से पूर्ववर्ती आउट सोर्सिंग एजेंसी सफाई एजेंसी (पाथेय) का अनुबंध रद्द करने की कार्रवाई के साथ सशक्त समिति को विभागीय प्रावधानों के अनुरूप नई एनआईटी बना कर निविदा प्रक्रिया के तहत एजेंसी के चुनाव का आदेश दिया था। जिसका अनुपालन होने के बाद नगर आयुक्त के स्तर से उक्त एनआईटी पर विभागीय मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए अकारण भेज दिया गया। जिस पर कोई भी दिशा निर्देश अब तक प्राप्त नहीं हो सका है। इसके अलावे नगर विकास एवम आवास विभाग के उप सचिव (श्री राजेश कुमार तिवारी) स्तर से विगत 02 सितंबर 2024 को जारी पत्र में बिहार भर के सभी नगर निकायों में आगामी तीन माह तक साफ सफाई और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था में यथा स्थिति की व्यवस्था को प्रभावी बनाने रखने के विभागीय निर्णय और निर्देश है। जिसपर विस्तार से उल्लेख करते हुए महापौर श्रीमती सिकारिया ने लिखा है कि उपरोक्त दोनों कारणों से फिलहाल इसके लिए आउट सोर्सिंग एजेंसी चयन की नयी एनआईटी तैयार करना दोनों बार के विभागीय आदेशों का स्पष्ट उलंघन होगा। श्रीमती सिकारिया ने यह भी कहा है कि उक्त सितंबर 2024 में प्राप्त विभागीय पत्र के कंडिका तीन में साफ सफाई संबंधी संसाधन/वाहन खरीद करने की अनुमति विभाग के नियमानुसार दी गई है। इसको लेकर पूर्व में जारी अधोहस्ताक्षरी निर्देश पर आप के द्वारा नगर निगम में उपलब्ध संसाधन और आवश्यकता का सम्यक आंकलन करने के लिए एक कार्यबल गठित कर दिया गया है। उक्त कमेटी के अध्ययन प्रतिवेदन पर आपकी अनुशंसा के आलोक में विभागीय दिशा निर्देश लेकर बोर्ड की आगे की बैठकों में विचार किया जाएगा।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने पार्षदगण के पत्र में वर्णित कुल चार में दो प्रस्तावों में मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना और मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की अर्हता के आलोक में योजनाओं पर चर्चा आगामी 23 सितंबर 2024 को आहूत नगर निगम बोर्ड की सामान्य बैठक में योजनाओं की समीक्षा और निर्णय के एजेंडे में को ही विस्तार देते हुए चर्चा एवम विचार की अनुमति प्रदान कर दी है।








