सियारी पंचायत में मुखिया रामवृक्ष मुर्मू ने बच्चों के बीच स्वेटर वितरण किया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी गोमिया : गोमिया प्रखंड अंतर्गत सियारी पंचायत के उदा में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में मुखिया रामवृक्ष मुर्मू ने बच्चों के बीच स्वेटर वितरण किया। आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकित प्रत्येक बच्चे को 2 स्वेटर दिया गया। मौके पर मुखिया ने बच्चों के सीखने के स्तर का परीक्षण किया और आंगनबाड़ी की रणनीति को समझा। मुखिया ने कहा कि महिला एवं बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से ठंड से राहत के लिए बच्चों के बीच स्वेटर वितरण किया गया है। इस दौरान पीरामल फाउंडेशन के अभिषेक शिवहरे ने आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लिया। कार्यक्रम में सेविका बसंती देवी,सहायिका देवंती देवी, रामकुमार मुर्मू, सुरजी देवी,सूर्यमुखी देवी, पार्वती देवी, सुगंती देवी, सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद थे।

खेलकूद से जीत का जज्बा आता है : आदित्य जौहरी 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *