बच्चे कल के भविष्य हैं हर माता-पिता और गुरु पर्यावरण के लिए करे जागरूक : डॉ नीरज गुप्ता

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 22ता.बेतिया। निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के द्वारा भारत के कई राज्यों के बच्चे जो पर्यावरण जो पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कर रहे हैं उन्हें निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के तरफ से नेशनल चाइल्ड एनवायरमेंटल अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है यह अवार्ड भारत के बिहार,उड़ीसा,राजस्थान, महाराष्ट्र,दिल्ली के साथ कई राज्यों में बच्चों को सम्मानित किया गया | कार्यक्रम के दौरान निरोज ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के सीईओ डॉक्टर नीरज गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण को बचाना हमारी जिम्मेदारी है | पर्यावरण को बचाने के लिए हमें आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण संबंधित सभी जानकारियां देनी होगी और यह कार्य प्रत्येक माता-पिता और गुरु का दायित्व बनता है क्योंकि माता-पिता और गुरु ही बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर बच्चों में नए संस्कार ला सकेंगे | हमें अपने भारतीय सांस्कृतिक सभ्यता को भी भूलना नहीं चाहिए बात करें पर्यावरण की तो पर्यावरण एक अथाह समुंदर है इसमें रोटी कपड़ा मकान के साथ बहुत सारे शब्दों का जुड़ाव भी है हमें इस धरती को बचाने के लिए बच्चों को अपने भारतीय सांस्कृतिक सभ्यता से जोड़ना होगा अन्यथा इस धरती पर संस्कृति सभ्यता नहीं रहेगी तो पर्यावरण भी नहीं रहेगा | संस्था के राष्ट्रीय सचिव सिए शंकर घनश्यामदास अदनानी ने कहा की पर्यावरण को अपने जीवन में जोड़ना होगा | पर्यावरण में ज्यादा महत्वपूर्ण चीजों पर ध्यान देना होगा 1. पेड़ पौधों को नष्ट नहीं करें जितना ज्यादा से ज्यादा आप लगाएं |

2. प्लास्टिक का अपने जीवन में ना करें क्योंकि प्लास्टिक गलता नहीं है और यहां प्रदूषण के साथ-साथ धरती को भी तो बंजर बनाती है अगर हम आज नहीं संभले तो आने वाला भविष्य धरती के लिए अंधकार में होगा |
वही सहयोगी संस्था मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ0 अमानुल हक ने पर्यावरण पर गहरी चिंता व्यक्त की उन्होंने बताया कि भारत के कई राज्यों कई शहरों गांव में प्रत्येक व्यक्ति एवं बच्चे पर्यावरण के लिए कार्य कर रहे हैं निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर उन्हें सम्मानित करती है | संस्था की एक छोटी सी प्रयास है ताकि प्रत्येक व्यक्ति सुरक्षित एवं स्वस्थ रहें | इसी कड़ी में हरियाणा की वर्ल्ड रिकॉर्ड सृष्टि गुलाटी, राजस्थान के बाल कलाकार सिद्धार्थ सिंह सोलंकी, मेहुल मदन, उत्तर प्रदेश के स्वातिमा और सौराष्ट्र, दिल्ली के रिद्धि यादव और सिद्धि यादव बिहार के कई जिलों से यशराज, नव्या किरण, ज़ैद अमान, सिमरन राज, शालिनी राज, शारिका सबा, उत्कर्ष गोविल,अभिसार प्रिंस, अभिषेक प्रिंस, अभिराज प्रिंस के साथ कई अन्य बच्चों को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया इसके साथ साथ संस्था द्वारा कई पर्यावरण विद् को भी पर्यावरण श्री सम्मान से सम्मानित किया गया |

69.85 लाख लागत वाली योजना से पक्की फूलवारी मुहल्ले में जल जमाव का होगा समाधान:गरिमा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *