सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बिखेरी छटा 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : खेल से होता है मानसिक व शारीरिक विकास अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छोटे-छोटे बच्चों ने मोहा मन मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि  राजेश कुमार झा सीजीएम सेल बोकारो स्टील प्लांट के द्वारा समारोह का उद्घाटन किया गया। मशाल प्रज्वलन व खिलाड़ियों को शपथ हेड बॉय आदित्य कुमार ने दिलाई । प्रभारी प्राचार्य देव दुलाल मित्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को खेल प्रतिभा निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि राजेश कुमार झा ने विजयी छात्रों को बधाई दी और कहा कि बच्चों को विभिन्न खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. साथ ही बच्चों को उन प्रसिद्ध खिलाड़ियों के जीवन से भी प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व कर देश का गौरव बढ़ाया है.अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कहा कि खेल से जीवन में अनुशासन सहित शारीरिक व मानसिक विकास होता है । खेलों के परिणाम स्वरुप ही भारत ने विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। शारीरिक फिटनेश , टीम वर्क और अनुशासन को बढावा देने में खेल के महत्व पर जोर दिया। सचिव  दिलीप कुमार झा ने मौके पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि खेलकूद सौ मर्जों की एक कारगर दवा है। इससे तन और मन में स्फूर्ति आती है।उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों को खेलकूद जीवन में आगे बढ़ने की सीख देता है। इसके माध्यम से खिलाड़ी देश-दुनिया में प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। कार्यकर्म में अध्यक्ष  जय प्रकाश चौधरी ( मिथिला सांस्कृतिक परिषद ), महा सचिव  नीरज चौधरी ( मिथिला सांस्कृतिक परिषद ), अविनाश झा ‘अवि ‘(मेंबर कंस्ट्रक्शन ) डॉ० यु० सि० झा ( शिक्षा सचिव ), श्रवन झा ( आमंत्रित सदस्य ) सामूहिक रूप से विद्यार्थीयों को पुरस्कृत किये। नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया । जिसमें बैलून ब्रस्ट ,दौड , मैथ रेस ,सैक रेस , 100 मीटर ,200 मीटर ,400 मीटर रेस ,ऊंची कूद , लंबी कूद आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक खेल के मैदान में रहकर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया । समझ में बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान , सामूहिक ड्रिल , जुंबा नृत्य और नागपुरी नृत्य ने सब का मन मोह लिया। सामूहिक खेलकूद का परिणाम विजेताओं को मुख्य अतिथि की ओर से मेडल वह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । धन्यवाद ज्ञापन मोनिका मधु ने किया।

सुधा डेयरी बोकारो ने किसानों के बीच किया लाभांश वितरण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *