खेलकूद जरूरी,बच्चों के शारीरिक विकास के लिए बोकारो में भी बने चाइल्ड ग्राउंड : मो० करीमुल्ला 

मीडिया हाउस न्यूज बोकारो : सड़क का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण जिस तरह सेल द्वारा किया जा रहा है सेल प्रबंधन का बहुत ही सराहनीय कदम है और इसके लिए सेल प्रबंधन बधाई के पात्र हैं। बोकारो विधायक श्वेता सिंह की पहल और उपायुक्त विजया जाधव के आदेश के बाद जिस तरह बस स्टैंड को भी सौंदर्य करण करने का काम सेल द्वारा किया जा रहा है इससे लोगों को काफी सहूलियत होगी और आने-जाने में लोगो को हो रही परेशानीयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह बातें सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद करीमुल्ला ने कहा। उन्होंने कहा कि सरकार,सेल प्रबंधन और जिला प्रशासन के सहयोग से जो फोर लेन और टु लेन बना है इससे दुर्घटना घटी है लोगो को काफी सहूलियत हो रही है। लेकिन वहीं सड़क के किनारे बहुत तेजी से लोग अतिक्रमण कर रहे हैं यह चिंता का विषय है सड़क के किनारे ही बड़े-बड़े गाड़ियां और दुकान ठेले सहित लगाकर सड़क को जाम कर दिया जा रहा है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नया मोड़ से उकरीद मोड जाने वाली रास्ते में लोग सड़क के किनारे ही बड़ी गाड़ियां तथा गैराज तक लोग खोलकर सड़क को जाम कर देते हैं वही चास के गरगा पुल समीप ही सड़क पर बड़ी गाड़ियां खड़ी रहती है। इस पर सेल प्रबंधन और जिला प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है जिससे सड़क अतिक्रमण न हो और लोगों को सड़क दुर्घटना से बचाया जा सके। बोकारो उपायुक्त से उन्होने मांग करते हुए कहा कि बोकारो शिक्षा का हब माना जाता है लेकिन आजकल के बच्चे पढ़ाई के साथ मोबाइल में व्यस्त हो जा रहे हैं खेल खुद से पिछड़ते जा रहे हैं जिससे उनका शारीरिक विकास नहीं हो पा रहा इसके लिए उपायुक्त से मांग करते हैं की बच्चों के लिए एक ऐसा चाइल्ड ग्राउंड का निर्माण हो जिसमें खेलकूद की सभी सुविधा उपलब्ध हो जिसमें बच्चे खेल कूद कर अपना शारीरिक विकास करते हुए बोकारो का नाम रौशन कर सके।

चास थाना प्रभारी की सराहनीय पहल, मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता कर की मदद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *