अक्टूबर में चीन की सीपीआई में 0.3 प्रत‍िशत की वृद्धि

बीज‍िंग, 9 नवंबर(आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 9 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में, राष्ट्रीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी सीपीआई में पिछले वर्ष की समान अवधि से 0.3 प्रत‍िशत की वृद्धि हुई, जो सितंबर से 0.1 प्रतिशत अंक कम है। उपभोक्ता बाज़ार आम तौर पर सुचारू रूप से चल रहा है।

आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में, खाद्य कीमतों में 2.9 प्रत‍िशत की वृद्धि हुई, जो सितंबर से 0.4 प्रतिशत अंक कम है। अक्टूबर में, गैर-खाद्य कीमतों में 0.3 प्रत‍िशत की गिरावट आई और सितंबर से गिरावट में 0.1 प्रतिशत अंक की वृद्धि हुई। गैर-खाद्य वस्तुओं में, ऊर्जा की कीमतों में 5.1 प्रत‍िशत की गिरावट आई, जो सितंबर से 1.6 प्रतिशत अंक की वृद्धि है। इसमें से गैसोलीन की कीमतों में 10.7 प्रत‍िशत की गिरावट आई।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

–आईएएनएस

सीबीटी/

बजट 2025-26 : एसोचैम ने एमएसएमई के लिए क्रेडिट फ्लो बढ़ाने की मांग की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *