आभूषण दुकान में चोरो ने की सेंध मारी, 35 लाख के गहनों पर चोरों ने किया हाथ साफ 

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो  : बोकारो के सेक्टर राममंदिर क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है, जहां चोरों ने जगदम्बा ज्वेलर्स को निशाना बनाते हुए करीब 35 लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है, लेकिन अब तक पुलिस को कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। शुक्रवार बीती रात जब दुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर को निकला तब चोरों ने बड़ी चालाकी से सेंधमारी कर पूरी दुकान खंगाल दी।सुबह जब दुकानदार दुकान पहुंचा तो उसके होश उड़ गए दुकान से गहने गायब तथा सामान बिखरे पडे और ताले टूटे हुए मिले। चोरी की घटना के बाद सिटी पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कोई सुराग हाथ लगेगा। बोकारो में पिछले कुछ महीनों में अपराधियों द्वारा चोरी छिनतई की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं।इससे व्यापारियों और आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है। व्यापारियों से भी सतर्क रहने और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की अपील कर रही है।अब देखना यह है कि पुलिस इन शातिर चोरों को कब तक पकड़ पाती है या फिर यह मामला भी अनसुलझी गुत्थी बनकर रह जाएगा।

अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए, गांवों को मजबूत करना महत्वपूर्ण है। खेल मंत्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *