कर रहे थे प्लांट में चोरी, सीआईएसएफ ने धर दबोचा, तीन चोर गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के अंदर अनाधिकृत रूप से घुसकर चोरी करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। सभी चोर बोकारो स्टील प्लांट के सिंटर प्लांट से पकड़े गए है तथा चोरों के पास से पचास से साठ हजार रुपए से ज्यादा का केबुल और अन्य सामान को भी बरामद किया गया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों में सेक्टर एक धोबी मोहल्ला का अनिल कुमार, बालीडीह का अटल यादव और सेक्टर नौ बसंती मोड़ का अमन डोम शामिल है। माराफारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है तथा सभी आरोपियों को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने माराफारी पुलिस को सौंप दिया है। माराफारी थाना में सीआईएसएफ ने मामला दर्ज कराया है। पकड़े गये आरोपियों के पास से स्क्रैप कॉपर कटिंग टूल्स समेत अन्य सामान बरामद किए गये हैं। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजा गया।बोकारो स्टील प्लांट में  बिती रात चोरी करते हुए इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जब सिंटर प्लांट के बैक साइड में संदिगधावस्था में इन्हें घूमते हुए देखा गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने पीसीआर को इसकी सूचना दी फिर उनको घेर कर रंगे हाथों दबोच लिया गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने तीनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक प्रक्रिया करते हुए सभी को माराफारी थाना के हवाले कर दिया। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों चोरों को जेल भेजा।

आरपीएफ ने संयुक्त रूप से सड़क उपयोगकर्ताओं को समपार फाटक पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों और पम्पलेट का किया वितरण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *