स्वच्छता अभियान के तहत ट्रेनों में चलाया गया स्वच्छ ट्रेन अभियान

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : आद्रा मंडल में 01 से 15 अक्टूबर तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के छठे दिन आद्रा मंडल स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए “स्वच्छ ट्रेन” अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत यात्रियों के सफर को और भी स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभियान के तहत, कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में स्वच्छता जांच एवं सफाई अभियान बोकारो, बर्नपुर समेत विभिन्न स्टेशनो पर चलाए गया।इन प्रमुख ट्रेनों में, 13352 अल्लापूजा-धनबाद एक्सप्रेस, 06064 क्वेम्बटूर-धनबाद एक्सप्रेस, 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 12365 जनशताब्दी एक्सप्रेस, 18183 टाटा-बक्सर एक्सप्रेस आदि शामिल है। इस दौरान ट्रेनो की स्टेशन पर पहुंचने पर गहन साफ-सफाई की गई तथा इसका विशेष ध्यान रखा गया कि यात्रियों को गंदगी से मुक्त स्वच्छ वातावरण मिले और उन्हें स्वच्छ यात्रा का अनुभव हो सके। इसके अतिरिक्त इस दौरान मंडल के विभिन्न स्टेशनो, कार्यालयों, रेलवे ट्रेक, हेल्थ इकाइयों एवं आवासीय परिसरो में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और यात्रा के दौरान कूड़ा-कचरा न फैलाने के प्रति सतर्क करना है। रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे भी इस अभियान का हिस्सा बनें और यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें ताकि सभी को एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में यात्रा का अनुभव मिल सके।










