सीएमजी ने थाईवान जलडमरूमध्य के दस सबसे बड़े समाचार जारी किए

बीजिंग, 2 जनवरी (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप ने हाल ही में थाईवान जलडमरूमध्य संबंधी दस सबसे बड़े समाचार जारी किए। उनमें पहला समाचार है कि शी चिनफिंग ने पेइचिंग में मा इंगच्यो से भेंट कर बल दिया कि हमें चीनी राष्ट्र के समान घर की सुरक्षा कर दृढ़ता से चीनी राष्ट्र का महान पुनरुत्थान पूरा करना चाहिए।

दूसरा, शी चिनफिंग ने लीमा में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से मुलाकात कर थाईवान सवाल पर चीन के पक्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक चीन सिद्धांत और दोनों देशों के बीच तीन संयुक्त विज्ञप्तियां चीन अमेरिका संबंधों का आधार है, जिनका पालन किया जाना है। बाइडेन ने व्यक्त किया कि अमेरिका एक चीन सिद्धांत बनाए रखेगा और तथाकथित थाईवानी स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करेगा।

इसके अलावा थाईवान द्वीप के पास पीएलए के सैन्याभ्यास, वर्ष 2024 थाईवान क्षेत्र में आयोजित चुनाव, मुख्यभूमि के विश्वविद्यालय के अध्यापकों-छात्रों की थाईवान-यात्रा, नाओरू द्वारा थाईवान के साथ कथित राजनयिक संबंध काटकर चीन लोक गणराज्य के साथ राजनयिक संबंध की बहाली करना आदि समाचार शामिल हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

नेवी चीफ ग्रीस यात्रा पर, नौसैनिक सहयोग व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *