कांग्रेस नेता रामकिशुन रविदास ने बोकारो डीसी, आईजी व एसपी से कि शिष्टाचार मुलाकात

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : गोमिया। बोकारो जिला कांग्रेस पार्टी के महासचिव रामकिशुन रविदास ने बोकारो जिला के नव पदस्थापित उपायुक्त अजय नाथ झा और नव पदस्थापित पुलिस महानिरीक्षक क्रांति कुमार गर्दिश व पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह को गुलदस्ते भेंट कर स्वागत व सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने बोकारो उपायुक्त से क्षेत्र में व्याप्त कई समस्याओं पर चर्चा किया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार के सभी जन कल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं से गरीब व योग्य लाभुकों को लाभान्वित करने की बात कही। उन्होंने जिला के सभी प्रखंडों में अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना समेत कई योजनाओं में चल रहे भारी अनियमिताओं से अवगत कराया। इस पर नव पदस्थापित उपायुक्त ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। वहीं कांग्रेस नेता ने पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के दौरान क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने की बात कही।










