बर्षों से अनुपस्थित/गैरहाजिर चल रहे आरक्षी अरविन्द सिंह हुए बर्खास्त पुलिस अधीक्षक

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 9ता.सोनभद्र-आरक्षी अरविन्द सिंह का स्थानान्तरण पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्यांचल परिक्षेत्र मीरजापुर के आदेश द्वारा जनपद भदोही से जनपद सोनभद्र किया गया था तथा जनपद भदोही से जनपद सोनभद्र के लिए दिनांक 29.04.2015 को कार्यमुक्त होने के उपरान्त आज तक जनपद सोनभद्र में आगमन न कराकर अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित रहने के कारण विभागीय जांच के क्रम में लागातार पक्ष रखने हेतु युक्ति-युक्त अवसर प्रदान करने के बाद भी इनके द्वारा अपने पक्ष रखने में विफल रहने, इनके विरुद्ध गृह थाने, थाना मेजा जनपद प्रयागराज में गम्भीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत होने, अभियोग मा. न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण तथा इनके आपराधिक मनोवृत्ति का होने एवं इनको पुलिस विभाग में जिस उद्देश्य से नियुक्त किया गया है उसके विपरीत आपराधिक कृत्यों तथा लागातार अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित रहने के कारण उस उद्देश्य की पूर्ति इनके द्वारा न करने तथा कार्य व आचरण राजकीय कर्मचारी तथा पुलिस विभाग जैसे अनुशासन बल के प्रतिकूल होने के कारण पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा नियमानुसार विहित प्रक्रिया के अन्तर्गत आज दिनांक 09.08.2023 को उपरोक्त आरक्षी अरविन्द सिंह को सेवा से पदच्युत करने का आदेश पारित किया गया ।

जनता दर्शन-फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। पुलिस अधीक्षक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *