दीक्षांत समारोह: कुलपति ने गठित 21 समितियों के सदस्यों के साथ की समीक्षा बैठक ,कहा समन्वय स्थापित कर कार्यों में लाएं गति

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 14ता.अवनीश श्रीवास्तव मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय वि.वि के कुलपति संजय श्रीवास्तव ने शुक्रवार को 19 अक्टूबर को हो रहे दीक्षांत समारोह को लेकर गठित शोभा यात्रा सहित 21 समिति के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की । राजा बाजार स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में हुई बैठक करीब दो घंटे चली। उन्होंने कहा कि समारोह एतिहासिक हो। तैयारियों में किसी प्रकार की कमी न हों, इसका ध्यान रखें । सभी समितियां समन्वय स्थापित कर कार्यो में गति लाएं। समय कम है। किसी प्रकार की समस्या आ रही है, तो एक-दूसरे से साझा करें और कार्यों को अंजाम तक पहुंचाएं। इस कड़ी में उन्होंने मेडल से नवाजे जाने वाले विद्यार्थियों की संख्या कितनी होगी, इस पर भी संबंधित पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इसलिए समिति काफी पहले बना दिया गया, समय से पहले सभी कार्य पूरे हो जाएं। हम सभी को ध्यान रखना है कि समारोह एतिहासिक हो। इसमें किसी प्रकार की कमी की गुंजायश नहीं रहनी चाहिए । बताते चले कि समारोह की सफलता को लेकर समग्र दीक्षांत समन्वय, शोभा यात्रा, मंच समिति, अभिभाषण लेखन, प्रसाधान निर्माण, वित्त समिति, आतिथ्य एवं आवास समिति, स्मारिका एवं आमंत्रण, परिधान, अकादमिक, जलपान,अनुशासन सभागृह व्यवस्था, घोषणा एवं गाइड-लाइनिंग, मीडिया, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी प्राथमिक चिकित्सा एवं आपदा प्रबंधन, परिवहन, पूर्वाभ्यास, बाहरी प्रबंधन एवं सौंदर्यीकरण, पार्किंग प्रबंधन एवं प्रदर्शनी समिति का गठन किया गया है । बैठक की कड़ी में कुलपति ने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर प्रो. प्रसुन्न दत्त सिंह, प्रो. पवनेश कुमार, प्रो. आशीष श्रीवास्तव, शिरीष मिश्रा, सुनील महावर, प्रो. सहाना मजुमदार, प्रो. प्राणवीर सिंह, प्रो. आनंद प्रकाश, प्रो. सुनील श्रीवास्तव, प्रो. देवदत्त चतुर्वेदी, प्रो. सुनील मिश्रा, प्रो. संतोष कुमार त्रिपाठी, प्रो. अजय कुमार गुप्ता, डॉ. विमलेश कुमार सिंह, प्रो. रंजीत कुमार चौधरी, प्रो. बृजेश पांडेय, प्रो. रफीक उल इस्लाम, डॉ. नरेंद्र कुमार आर्या, डॉ. कैलाश चंद्र प्रधान आदि उपस्थित थे।चाणक्य परिसर में लगाया गया है कोविड कैंप वि.वि की जनसंपर्क अधिकारी शेफालिका मिश्रा ने बताया कि समारोह से पूर्व शिक्षक, कर्मी व विद्यार्थियों को कोविड टेस्ट कराना होगा। चाणक्य परिसर में कोविड कैंप शुक्रवार से लग गया है।यह कैंप 17अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि जल्द से जल्द सभी अपना कोविड टेस्ट करा लें। 16-17 को शोभा यात्रा की होगी रिहर्सल l जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि दीक्षांत समारोह पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। यात्रा की सफलता को लेकर 16-17 अक्टूबर को रिहर्सल किया जाएगा। यात्रा में विद्यार्थियों की मौजूदगी भी रहेगी।

महाराजा स्टेडियम में भव्य रूप से मना 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *