गोमिया प्रखंड कार्यालय के समक्ष माकपा ने 17 सूत्री मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना दिया

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गोमिया प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में पार्टी की राज्य कमेटी के आह्वान पर स्थानीय जन समस्याओं को लेकर शुक्रवार को गोमिया प्रखंड कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया। इस धरणा की अध्यक्षता पार्टी के जिला कमेटी सदस्य विनय महतो ने किया। धरणा को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर ने कहा झारखंड की जनता ने अतीत में डबल इंजन सरकार की लूट और लोकतंत्र पर हमले को देखते हुए वर्तमान सतारूढ़ गठबंधन के पक्ष में दो बार वोट देकर एक लोकप्रिय सरकार का गठन किया। मौजूदा राज्य सरकार की घोषित निति पर भरोसा रखते हुए झारखंड के गरीबों को यह विश्वास हुआ कि यह सरकार यहां के जल-जंगल, जमीन, खदानों को कॉरर्पोरेट के हाथों में नहीं सौपेगी। झारखंड की आम जनता के जीवन और जीविका का ख्याल रखेगी। लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करेगी एवं लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगी। लेकिन लोकतंत्र का एक सच्चा सिपाही और जनवादी आंदोलन का अगुवा दस्त होने के नाते हम लोग जनता के ज्वलंत मुद्दों और समस्याओं के समाधान के लिए आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत गोमिया प्रखंड कार्यालय के समीप धरना दे रहे हैं। पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य प्रदीप कुमार विश्वास ने कहा गोमिया प्रखंड के अंतर्गत चारों दिशाओं में विस्थापितों की समस्याएं पड़ी हुई है, डुमरी बिहार से ललपनिया तक रेल पथ निर्माण, गोमिया रेल ओवरब्रिज, डीवीसी कोनार डैम, ओएनजीसी के विस्थापित अपनी मांगों को लेकर लड़ रहे हैं। लेकिन हेमंत सोरेन सरकार के राज में भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी के जिला सचिव मंडल सदस्य सह गोमिया प्रखंड के प्रभारी सचिव राकेश कुमार ने कहा कि गोमिया प्रखंड और बोकारो जिले समेत राज्य की जनता की 17 सूत्री मांगों को लेकर हम लोग धरना दे रहे हैं। उन्होंने कहा हम प्रखंड विकास पदाधिकारी से यह मांग करते हैं कि हमारे 17 सूत्री मांगों के समाधान के लिए सकारात्मक पहल के लिए हमारी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक वार्ता आयोजित की जाए।पार्टी के जिला कमेटी सदस्य श्याम सुंदर महतो ने कहा हम किसानों और विस्थापितों के सवाल पर पिछले दिनों भी संघर्ष करते रहे हैं भविष्य में भी संघर्ष को जारी रखेंगे। संघर्ष से हमारी पार्टी की पहचान है। इस धरना को पार्टी के नेता भोल स्वर्णकार, घनश्याम महतो, गौतम पांडेय,भुनेश्वर महतो, अजय कुमार नायक, भीम महतो, पूरन मांझी, कौशल्या देवी ने भी संबोधित किया।










