मोतिहारी सूर्यबाला सदन विवाह भवन (मिसकौट) मोतिहारी में भाकपा माले का कार्यकर्ता सम्मेलन l

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी में चंपारण स्तरीय बदलो बिहार समागम और 9 मार्च 2025 को गांधी मैदान पटना में बदलो बिहार महाजुटान ऐतिहासिक होगा l सम्मेलन में शामिल संघर्षशील कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता केंद्रीय कमिटी सदस्य – सह विधायक भाकपा माले सिकटा पश्चिम चंपारण ने कहा कि कई बरसों से डबल इंजन की सरकार चल रही है ऊपर से दिख रहा है लेकिन भीतर से बिहार काफी बदहाल है l संवैधानिक हक -अधिकार को छीना जा रहा है l भाजपा गठबंधन सरकार के संरक्षण में कंपनियों को हर घर में लूटने की छूट दी गई है l माइक्रो फाइनेंस कंपनी द्वारा लोन और जकड़ बंदी के चलते गरीब लोग परेशान एवं प्रताड़ित है l आशा, आंगनबाड़ी, जीविका कैडर रसोईया, सहित सभी स्कीम वर्कर्स को सरकार उचित मजदूरी नहीं दे रही है l महंगाई बेरोज़गारी से लोग तबाह है l अफसर शाही चरम सीमा पर है l बिहारी मजदूरों का पलायन जारी है l सरकार की जमीन सर्वे अभियान से गांव / शहर के गरीब लोग भयभीत है और मध्यम वर्ग भी काफी परेशान है l डबल इंजन की सरकार द्वारा बिहारी जनता को गुलाम बनाने की जा रही है l इसके खिलाफ लोगों को गोलबंद करें बदलाव की आवाज में नई ऊर्जा भरे
प्रकाश कुमार केंद्रीय कमेटी सदस्य ने संबोधित करते हुए कहा-अबकी बार बिहार में जन संगठनों / श्रमिक संगठनों, अंबेडकरवादी, गांधीवादी, समाजवादी सहित संघर्षशील सामाजिक ताकतों की बड़ी एकता बन रही है l देश की नजर उभरती हुई पार्टी भाकपा माले पर है l जनता की बदलाव की आकांक्षा को नई ऊर्जा देंगे l जिला सचिव प्रभुदेव यादव ने कहा – सम्मेलन में शामिल सभी साथियों का हम सम्मान करते हैं, आगे उन्होंने कहा तानाशाह हुकूमत को एकजुट आंदोलन के जरिए घेर सकते हैं l हम सभी क्रांतिकारी साथी जनता के दुख- सुख के साथी हैं l मजदूरों – किसानों, महिलाओं, छात्र नौजवानों, स्कीम वर्कर्स एवं सभी तरह के श्रमिक संगठनों के बीच जायेंगे उनके जीवन की मांगों को सुनेंगे l उन्हें जगाएंगे 9 फरवरी को मोतिहारी में बदलो बिहार समागम और 9 मार्च 2025 को गांधी मैदान पटना में बदलो बिहार महाजुटान में बुलाएंगे बड़ी एकता बनाएंगे l मोतिहारी नगर कमिटी सचिव शबनम खातून,जिला कमिटी सदस्य रूपलाल शर्मा, भाग्य नारायण चौधरी, खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष जीतलाल सहनी विद्यालय रसोईया संघ के जिला सचिव दिनेश प्रसाद कुशवाहा इंसाफ मंच के संयोजक मोहम्मद इजराफिल, किसान महासभा के जिला संयोजक शंभू लाल यादव निर्माण मजदूरी यूनियन के जिला सचिव राजेश कुमार, प्रभुदेव यादव जिला सचिव, अधिवक्ता राघवशाह शामिल है थे l

सफाई व्यवस्था को लेकर जो आरोप - प्रत्यारोप लग रहा है वो बिल्कुल निराधार है - श्याम शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *