हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत सीआरपीएफ 26 वाहिनी ने निकाली मोटरसाईकिल रैली 

अपने घर पर तिरंगा फहराकर धुमधाम से मनाये, जिससे पूरे देश में देशभक्ति की लहर फैल जाये : कमाण्डेंट
मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 09ता०बोकारो। भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अन्तर्गत “हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत 26वीं वाहिनी, आई0टी0आई0 मोड़, चास, बोकारो में मोटर साईकल रैली ब्रजेश सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिचालन, रेंज बोकारो, केरिपुबल के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। रैली को कमलेन्द्र प्रताप सिंह, कमाण्डेंट 26 बटालियन, केरिपुबल ने हरी झंडी दिखाकर 26वीं वाहिनीं मुख्यालय, चास, बोंकारो से रवाना किया। यह मोटर साईकल रैली धर्मशाला मोड, सेक्टर-4, नया मोड़, एन0एच0 – 23 होते हए वापस 26वीं वाहिनीं मुख्यालय तक आकर समाप्त हुई। मोटर साईकिल रैली का उद्देश्य आजाद का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित किये जाने वाले ” हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के बारे में सभी नागरिकों को जागरूक करना एवं उनको प्रेरित करना कि वो आजादी का अमृत महोत्सव कार्यकम्र को अपने घर पर तिरंगा फहराकर धुमधाम से मनाये, जिससे पूरे देश में देशभक्ति की लहर फैल जाये। इस रैली का आमजन ने देशभक्ति के नारे लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नारायण बलाई, द्वितीय कमान अधिकारी अनिल कुमार, उप कमाण्डेंट, निरीक्षक/जीडी टी०के० बनर्जी व बटालियन के अन्य अधिनस्थ अधीकारी एवं जवान उपस्थित थे।

झारखंड विधानसभा चुनाव- 3 नवंबर को राँची में होगा मतदान-अनुमंडल दंडाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *