डीसी ने विभिन्न चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव व्यवस्था करने का दिया निर्देश 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : उपायुक्त विजया जाधव ने नगर निगम चास, नगर परिषद फुसरो क्षेत्र के सभी वार्डों एवं सभी अंचलों के प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। ताकि बढ़ती ठंड एवं शीतलहरी से लोगों को राहत मिल सके। जिले में बढ़ती ठंड एवं शीतलहरी को देखते हुए उपायुक्त ने वीडियो संवाद के माध्यम से नगर निगम चास के अपर नगर आयुक्त,नगर परिषद फुसरो के कार्यपालक पदाधिकारी एवं सभी अंचलों के अंचलाधिकारी को उनके संबंधित क्षेत्र के प्रमुख चौक – चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने को लेकर निर्देश दिया है। उन्होंने बीडीओ/सीओ को क्षेत्र भ्रमण के दौरान वाहनों में कंबल रखने और जरूरदमंदों के बीच कंबल वितरण को कहा। साथ ही, प्रखंड व शहर स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था को दुरूस्त करने को कहा है। वहीं, उपायुक्त ने आमजनों से अपील किया है कि वह ठंड में बच कर रहें। अनावश्यक घरों से न निकले, खुले आसमान के नीचे नहीं रहें। आने वाले कुछ दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा इसलिए जरूरी एतिहात बरतें।

उपदेश - जियो और जीने दो के तहत रक्तदान शिविर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *