जनता दरबार में 26 मामलों पर डीडीसी ने की सुनवाई, ऑन स्पॉट कई मामलों का किया निष्पादन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) गिरजा शंकर प्रसाद ने आयोजित जनता दरबार में आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की। आयोजित जनता दरबार में आमजनों की भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 26 से ज्यादा लोगों की क्रमवार समस्याओं/शिकायतों पर सुनवाई किया। साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। इसके अलावा कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन डीडीसी द्वारा किया गया। जनता दरबार में भूमि अतिक्रमण, भूमि पर कब्जा, आपूर्ति विभाग, दाखिल – खारिज/एलपीसी, अबुआ आवास, मनरेगा, विस्थापन, राजस्व संबंधित विवाद, श्रम विभाग आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे।

 

कुल 8356 बच्चों को स्कूल कार्यक्रम में तम्बाकू के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *