मनातू के सिकदा में अधेड़ महिला की हत्या कर,,फंदे से लटका दिया शव

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी पलामू– मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकदा गांव में रविवार की देर शाम अधेड़ महिला 57 वर्षीय देवंती देवी पति समोधी यादव की गला दबाकर हत्या कर दी गई।और शव को फंदे से टांग दिया गया।ताकि मर्डर आत्महत्या में बदल जाए।इस सिलसिले में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है।जिसमें उपेंद्र यादव,प्रसाद यादव,वीरेंद्र यादव,शांति देवी,एवं बनोधी यादव,शामिल है। आरोपित मृत्य महिला के गोतिया परिवार के रिश्तेदार है 18 डिसमिल जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम देने की जानकारी दी गई है। 6 वर्ष से जमीन विवाद चला आ रहा है। सोमवार दोपहर 2 बजे एमआरएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम किया गया। देवंती के पति से समोधी यादव ने एमआरएमसीएच में जानकारी दी की रविवार शाम 6 बजे भैंस चरा कर घर लौट रहे थे। आने पर देखा कि दरवाजा खुला हुआ है।और अंदर से प्रसाद यादव,वीरेंद्र यादव,शांति देवी,एवं बनोधी यादव निकल रहे थे।अंदर जाकर देखा तो उसकी पत्नी फंदे से लटकी हुई थी जबकि उपेंद्र यादव कमरे में ही था।

उपायुक्त कार्यालय समीप न्याय की उम्मीद में युवक अपने सपरिवार बैठा आमरण अनशन पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *