विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा लगाने व रात्रि सुरक्षा प्रहरी बहाल करने की मांग

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी गोमिया : गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म पश्चिमी पंचायत के पंसस विष्णु लाल सिंह ने प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए व सुरक्षा के मद्देनजर विद्यालयों में रात्रि सुरक्षा प्रहरी और सीसीटीवी कैमरा लगाने का मांग किया है। इसे लेकर उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी बोकारो को लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि इन दिनो क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों की पठन-पाठन की सामग्री, कंप्यूटर सेट समेत अन्य सामग्री शिक्षकों द्वारा विद्यालय में ही रखा जाता है। विद्यार्थियों के पठन पाठन में कोई परेशानी ना हो। इसके लिए प्रखंड के सभी 218 सरकारी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा व रात्रि सुरक्षा प्रहरी बहाल किया जाए।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










