उप विकास आयुक्त ने पाटन के उताकी पंचायत का किया औचक निरीक्षण

मुखिया,पंचायत सचिव, पर्यवेक्षक,बीडीओ को शोकॉज

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी पलामू– उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने पाटन प्रखंड की उताकी पंचायत का औचक निरीक्षण बुधवार को किया। इस दौरान पाया गया कि पंचायत में बायोमैट्रिक उपस्थिति के लिए पूर्ण व्यवस्था है। इसके बावजूद पंचायत में पदस्थापित किसी भी कर्मी द्वारा पंचायत कार्यालय में उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही है।इसके अलावे जनसेवकों द्वारा उपस्थिति कहीं दर्ज नहीं की जाती है। इसे लेकर उताकी के मुखिया, पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत पर्यवेक्षक, बीडीओ को शो-कॉज़ किया गया। उन्होंने सभी को अपने निर्धारित स्थल पर हाजिरी बनाने पर बल दिया। इसके अलावे उताकी पंचायत के पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सेवक का वेतन रोका गया।

गरगा नदी को प्रदूषण एवं अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर दामोदर बचाओ आंदोलन करेगा रिपोर्ट तैयार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *