मुंबई में ‘दिल लुमिनाटी’ का जादू चलाने को तैयार दिलजीत दोसांझ, बोले- ‘शो बंद करके तो देखो’

मुंबई, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। देश के कई हिस्सों में अपने लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट ‘दिल लुमिनाटी’ के साथ धमाल मचाने वाले गायक दिलजीत दोसांझ गुरुवार को मुंबई में प्रस्तुति देने के लिए तैयार हैं। दिलजीत ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह प्राइवेट जेट के अंदर टीम के साथ आनंद भरे पल बिताते नजर आए।

दोसांझ सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और अक्सर अनोखे और मजेदार पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा करते रहते हैं। हाल ही में साझा किए कश्मीर वाले वीडियो के बाद गायक-अभिनेता ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपनी टीम के साथ एक प्राइवेट जेट के अंदर गाते और नाचते नजर आए।

उन्होंने इंग्लिश और पंजाबी में कैप्शन देते हुए लिखा, “ कल मुंबई महालक्ष्मी रेस कोर्स। बंद करो बंद करो कारा देया गे तू देख सही, दिल-लुमिनाटी 2024।“ (शो बंद कराके तो देखो)।

हाल ही में ‘धरती के स्वर्ग’ कश्मीर की वादियों में खूबसूरत समय बिताते हुए दिलजीत दोसांझ ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह डल झील पर शिकारा की सवारी पर निकले थे। वीडियो में दोसांझा ‘डल स्टार’ (नाविक) के साथ मजेदार अंदाज में गुफ्तगू करते नजर आए थे।

दोसांझ ने वीडियो साझा कर कैप्शन में लिखा था, “डल झील स्टार मुश्ताक भाई का कहवा और अदनान भाई का रबाब (म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट) शानदार!

क्लिप में दोसांझ शिकारा (लकड़ी की नाव) पर कंबल ओढ़कर आराम फरमाते तो उनके पास बैठा एक शख्स रबाब बजाता देखा जा सकता है ।

वीडियो में एक स्थानीय चाय विक्रेता नाव से दोसांझ के पास आता है और एक खास अंदाज में उन्हें कहवा पिलाता है। बातचीत के दौरान चाय वाले ने कहा, “साब जी आप ग्लोबल स्टार हो और मैं डल स्टार हूं। ये खास कहवा है।“

हिमांशु ने रचा इतिहास, कवर्धा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाला जिले का पहला छात्र बना; विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

–आईएएनएस

एमटी/केआर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *