समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित कक्षा 9 से स्नातकोत्तर तक की कक्षाओं में अध्ययन हेतु आवेदन पत्र वितरण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने अवगत कराया है की जनपद में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालक) विचपई, रावर्ट्सगंज सोनभद्र एवं राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालिका) उरमौरा रावर्ट्सगंज सोनभद्र में शैक्षिक सत्र 2024-25 हेतु कहा कक्षा 9 से स्नातकोत्तर तक की कक्षाओं में अध्ययन करने वाले छात्र/छात्राओं को प्रवेश हेतु आवेदन पत्र वितरण किया जा रहा है। जो छात्र/छात्रायें अपना प्रवेश छात्रावास में कराना चाहते / चाहती है, उनको सूचित किया जाता है कि प्रवेश से सम्बन्धित आवेदन पत्र सम्बन्धित संस्था के छात्रावास अधीक्षक छात्रावास अधीक्षिका के कार्यालय में सम्पर्क कर 10 अगस्त 2024 तक प्राप्त कर जमा कर सकते है। छात्रावास में छात्र/छात्राओं को तख्त कुर्सी एवं मेज निःशुल्क उपलब्ध कराये जायेगें। छात्रावास में छात्र/छात्राओं की क्षमता कुल 48 का है। कुल क्षमता का 70 प्रतिशित अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति एवं 30 प्रतिशत पिछड़े वर्ग/सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। विकलांग छात्र/छात्राओं को वरियता प्रदान की जायेगी, छात्र/छात्रा से लिए जाने वाले शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया की काशन मनी (एक मुश्त) 100 रुपये प्रति छात्र/छात्रा (अनुसूचित जाति/जनजाति) 200 रुपये प्रति छात्र/छात्रा (अन्य पिछड़ा वर्ग / सामान्य वर्ग) 2 कमरे का किराया 25 रुपये प्रति छात्र/छात्रा (प्रति माह) निर्धारित किया गया है।










