जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त ने 50 लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत प्रदान किया स्वीकृति पत्र।

बेतिया मीडिया हाऊस 8ता.संवाददाता।* सात अक्टूबर को मुख्यमंत्री, बिहार, नीतीश कुमार द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं यथा-प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान और जीविका अंतर्गत सतत जीविकोपार्जन योजना, क्रेडिट लिंकेज, परिक्रमी निधि एवं आरंभिक पूंजीकरण निधि के तहत कुल-81 करोड़ 54 लाख 94 हजार की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में हस्तानांतरित की गयी। इस अवसर पर पश्चिम चम्पारण जिले के जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय एवं उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार द्वारा विभिन्न योजनाओं के 50 लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृति पत्र एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत शौचालय निर्माण प्रोत्साहन राशि तथा जीविका दीदियों के बीच सतत जीविकोपार्जन योजना क्रेडिंट लिंकेज, परिक्रमी निधि एवं आरंभिक पूंजीकरण निधि के तहत चेक के माध्यम से राशि प्रदान की गयी। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, निदेशक, डीआरडीए, अरूण प्रकाश एवं निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम अमित कुमार पाण्डेय, डीपीएम जीविका, निखिल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्र के पिपरा पकड़ी में होगा नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण:गरिमा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *