डैम पर मूर्ति विसर्जन स्थल का अपर जिलाधिकारी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला एवं उप जिलाधिकारी सदर आशीष कुमार त्रिपाठी ने आज धधरौल डैम पहुंचकर मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने विसर्जन स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मूर्ति विसर्जन स्थल के आसपास पर्याप्त बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने विसर्जन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे मूर्ति विसर्जन का कार्य सुरक्षित एवं सुचारु ढंग से संपन्न कराया जा सके










