नहरों के अंतिम छोर तक कृषि कार्य हेतु पहुँचायें पानी : जिलाधिकारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 24ता.बेतिया। जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा विभिन्न नहर प्रमंडलों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंताओं द्वारा बारी-बारी से किये जा रहे कार्यों से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि नहरों के सभी तट वर्तमान में सुरक्षित हैं, सहायक/कनीय अभियंता तथा अन्य कर्मियों के माध्यम से नहरों की निगरानी करायी जा रही है। नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी है, जिससे कृषि कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति में नहरों का कटाव किये जाने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस हेतु नहर प्रमंडल के सभी अभियंता तत्परतापूर्वक कार्य करेंगे। नहरों की रेगुलर पेट्रोलिंग तथा पानी की मॉनिटरिंग लगातार करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि नहर प्रमंडल के सभी अभियंता नहरों के अंतिम छोर तक कृषि कार्य हेतु पानी पहुँचाना सुनिश्चित करेंगे ताकि कृषकों को कृषि कार्य हेतु परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। इस अवसर पर सहायक समाहर्त्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, एएसडीएम,अनिल कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी सहित कार्यपालक अभियंता/सहायक अभियंता, तिरहुत नहर प्रमंडल 01 एवं 02, दोन नहर प्रमंडल, त्रिवेणी नहर प्रमंडल, घोड़ासहन नहर प्रमंडल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आपकी पूंजी आपका अधिकार" अभियान के तहत विशेष जागरूकता शिविर आयोजित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *