ब्रेन हेमरेज से हूई मौत दर दर भटकने को मजबूर है परिवार, नहीं है कोई भी परिवार का सहारा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी पलामू-प्रखंड मनातू के पंचायत डुमरी के गीतहर निवासी इसर सिंह की मौत ब्रेन हेमरेज से हों गई।बीते दिन 13 /12/2024 को रात 11 बजे ईसर सिंह को ब्रेन हेमरेज हुवा अनन फानन में डाल्टनगंज के नारायण हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया ।कुछ दिन के बाद 17/12/2024 को हालत और बिगड़ने पर उन्हें रांची रेफर किया गया और 18/12/2024 को ईसर सिंह का निधन हो गया।
ईसर सिंह की घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी उसके घर में वो अकेला कमाने वाला था उसके 4 बच्चे है जिसका पालन पोषण वह किसी तरह करता था लेकिन ईसर सिंह के निधन के बाद उसके घर की हालत बहुत खराब है।बच्चे भूखे प्यासे बिलख रहे है कोई पूछने वाला तक नहीं।ईसर सिंह अनुसूचित जनजाति से थे झारखंड सरकार अनुसूचित जनजाति को लेकर बड़े बड़े दावे करती है लेकिन अभी तक अनुसूचित जनजाति के ही ईसर सिंह की कोई भी मदद सरकार या नेता ने नहीं की ।अभी सर्दी का मौसम में ईसर सिंह के बच्चे कांपते ठिठुरते भूखे प्यासे अपनी मौत की बारी का इंतजार कर रहें हों।देखन ये है की अब कब सरकार जागेगी या पलामू जिला प्रशासन की कब मदद इस परिवार तक पहुंचेगी।










