दुमका के आंदोलनकारियों ने आसनसोल डी आर एम को सौंपा ज्ञापन

Media House दुमका-झारखण्ड की उपराजधानी दुमका के रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डंपिग यार्ड हटाने और रेलवे परिसर में धरना देने की अनुमति प्रदान करने को लेकर पिछले 45 सप्ताह से धरना प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने 11 अगस्त 2025 सोमवार को आसनसोल डी आर एम कार्यालय पहुंच कर एक ज्ञापन सौंपा। इस सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि दुमका रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डंपिग यार्ड से विभिन्न प्रकार की बिमारियां उत्पन्न हो रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पीने का पानी भी प्रदुषित हो गया है। जिसके कारण स्थानीय लोगों के लिए बहुत ही परेशानी उत्पन्न हो गया है। साथ ही विगत एक वर्ष से स्टेशन परिसर में वे सब धरना प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन दवाब बना कर वहां से हटने पर मजबूर किया गया। उन लोगों की एक ही मांग है दुमका रेलवे स्टेशन के किसी जगह धरना देने की अनुमति दी जाए और परेशानी का कारण बने उपराजधानी दुमका के रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डंपिग यार्ड को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में रवि शंकर मंडल,बिमल मरांडी,हेमंत श्रीवास्तव, संजय मंडल और अभय गुप्ता शामिल थे। मारूफ़ हसन की रिपोर्ट

सियारी पंचायत में मुखिया रामवृक्ष मुर्मू ने बच्चों के बीच स्वेटर वितरण किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *