गोमिया पंचायत के मध्य दुर्गा मंदिर (गंधुनिया अहरा) में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया: प्रखंड के गोमिया पंचायत अंतर्गत मध्य दुर्गा मंदिर (गंधुनिया अहरा) परिसर में आगामी श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा हर्षोल्लाह व धूमधाम से मनाने को लेकर पूजा कमेटी की बैठक कोपेश्वर यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता का पूजन विधिवत होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक कार्य किए जाएंगे। मंदिर परिसर की साफ सफाई कराकर आकर्षक विद्युत साज सज्जा व अन्य कलाकृतियों से सजाया जाएगा। पूजा पंडाल भव्य रूप से बनाया जाएगा। नवरात्रा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इस बैठक में कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें संरक्षक शरद अग्रवाल, सह- संरक्षक दुर्जय प्रसाद, मुखिया बलराम रजक, अध्यक्ष कोपेश्वर यादव, कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप स्वर्णकार, रघुनाथ चौधरी, उपाध्यक्ष जानकी यादव, प्रिय रंजन भारती, उमेश ठाकुर, शिवनारायण राम, अमित पासवान, सुरेंद्र प्रजापति, मुकेश यादव, प्रदीप यादव, महासचिव द्वारिका प्रसाद रवानी, सचिव धर्मेंद्र भंडारी, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार प्रजापति, ललित यादव, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार पासवान, राजकुमार स्वर्णकार, सांस्कृतिक सचिव अंकुश भंडारी, विजय रविदास, विनोद यादव, पूजा प्रभारी रामचंद्र स्वर्णकार, सुंदर रवानी, बुलक प्रजापति, सहदेव स्वर्णकार, पिंटू रवानी, अर्पण अग्रवाल,अखिलेश यादव, अंकित अग्रवाल, निगरानी समिति पंसस जनकदेव यादव, अमित यादव, दिनेश यादव बनाये गए।

चिन्मय विद्यालय की रश्मि सिंह को मिला बेस्ट टीचर सम्मान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *