पहले करते थे रेकी, फिर हथियार से लैस अपराधी घर पर बोलते थे धावा, बंधक बनाकर करते थे लूटपाट
बंधक बनाकर डकैती कि घटना को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गैंग के 4 अपराधी गिरफ्तार
मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : बालीडीह थाना ओपी के मानगो गांव में 31 जनवरी कि रात्री में हथियार और चाकू से लैस अपराधियों ने घर के सभी लोगों को बंधक बनाते हुए डकैती कांड की घटना को अंजाम दिया था। इस कांड में 6 लाख के जेवरात सहित 40 हजार नगदी और सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर भी अपराधी लेकर चलते बने। पुलिस ने फर्दबयान के आधार पर बालीडीह थाना काण्ड सं0-39/25.धारा-310 (2) बी०एन०एस० के तहत 6-7 अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया। बोकारो एसपी का निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी अनिमेष गुप्ता के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम ने मामले को उद्वेदन करते हुए इस डकैती कांड में संलिप्त चार अपराधी असगर अंसारी,जमालउद्दीन अंसारी,सलमान अंसारी, और राजू सोनार को गिरफ्तार किया है और घटना में लूटा गया जेवरात सहित डी०भी०आर, लोडेड देशी कट्टा और घटना में शामिल मोटरसाईकिल को जप्त किया है। मीडिया को बताते हुए बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि चारों अपराधी धनबाद के रहने वाले हैं तथा इस लूट कांड का मास्टरमाईंड धनबाद जिला के कतरास बस्ती तेलियाबांध का रहने वाला असगर अंसारी है, जो माह दिसम्बर 2024 में पूरुलिया जेल (पश्चिम बंगाल) से डकैती काण्ड से ही बाहर निकला था। असगर अंसारी एक अंतराज्यीय अपराधी हैं, जिनके विरूद्ध विभिन्न राज्यों में गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर, पश्चिम बंगाल एवं बोकारो में 15 अपराधिक काण्ड दर्ज हैं। इस घटना के पूर्व 03 जनवरी 25 को गिरिडीह जिला के बिरनी थाना अन्तर्गत डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इसी गिरोह के द्वारा माह फरवरी 2025 में डुमरी थाना अन्तर्गत चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस प्रकार घरो में रेकी कर डकैती करने वाले अंतराज्यीय गैंग का खुलासा किया गया है। ये बंगाल, बिहार एवं झारखण्ड में विगत 15 वर्षों से सक्रिय रहे हैं, जिन पर कई आपराधिक काण्ड दर्ज हैं। ये अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद सीसीटीभी का डीभीआर भी अपने साथ ले जाकर जला देते थे ताकि पुलिस की पकड़ से बच सके। जमालउद्दीन अंसारी का 03 काण्ड गिरिडीह एवं बोकारो में तथा सलमान अंसारी का 05 काण्ड बोकारो, गिरिडीह एवं धनबाद जिला में दर्ज है। राजु सोनार का अपराधिक इतिहास कि जांच की जा रही है। इस काण्ड में शामिल अन्यं अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
गिरफ्तार अपराधी : असगर अंसारी, उम्र 40 वर्ष, पिता०-जमार अंसारी, सा०-कतरास बस्ती, तेलियाबांध, थाना-कतरास, जिला धनबाद है। जमालउद्दीन अंसारी, उम्र 45 वर्ष, पे०-कमाल अंसारी, सा० गोमो बस्ती, दखीनबार, हरिहरपुर, थाना-गोमो जिला-धनबाद का रहने वाला है। सलमान अंसारी, पिता स्व० मकसूद अंसारी, सा०-गोहीबांध, थाना-कतरास, जिला- धनबाद निवासी है। राजू सोनार, पिता०- स्व० तुलसी सोनार,सा०-हरिहरपुर, जिला धनबाद का रहने वाला है।
छापामारी दल में थे शामिल : पु०नि० नवीन कुमार सिंह, थाना प्रभारी, बालीडीह थाना, पु०अ०नि० आनन्द आजाद, बालीडीह थाना, पु०अ०नि० संदीप कुमार, बालीडीह थाना, पु०अ०नि० शशिकान्त ठाकुर, बालीडीह थाना, पु०अ०नि० वीरमनि कुमार, बालीडीह थाना, पु०अ०नि० जितेन्द्र कुमार यादव, स०अ०नि० शुकुल कुमार, संजय बैठा, अर्जुन राम, संजय कु० बाउरी, बैजनाथ राउत आदि मौजूद थे।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










