पैसेंजर ट्रेन में पड़े लावारिस बैग से अंग्रेजी शराब बरामद

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 7ता.सासाराम। सासाराम रेल पुलिस ने पैसेंजर ट्रेन में पड़े लावारिस बैग से अंग्रेजी शराब बरामद किया है। सासाराम जीआरपी थानाध्यक्ष मोहम्मद केएम खान ने जानकारी दी है। जीआरपी थानाध्यक्ष मोहम्मद के एम खान ने कहा कि यात्रियों के सुरक्षा के मध्य नजर ट्रेन में जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान डीडीयू गया मेमू पैसेंजर ट्रेन संख्या 03384 की बोगी में लावारिस बैग से शराब बरामद किया गया है। लावारिस बैग से 50 पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है‌। उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर यात्रियों को सुरक्षा को लेकर ट्रेन में जांच अभियान के दौरान सासाराम रेल पुलिस को यह सफलता हाथ लगी। रेल पुलिस का अगली कार्रवाई जारी है।

फरार आरोपी के घर पर पुलिस ने चिसपाया नोटिस, होगा कुर्की जप्ती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *