गणेश पूजा मजदूर मैदान में बीएसएल के द्वारा बिजली कनेक्शन काटे जाने पर भडके मंडली सदस्य किया जमकर विरोध

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : बोकारो के सेक्टर 4 स्थित मजदूर मैदान में गणेश पूजा आयोजित पंडाल में बिजली डिपार्टमेंट और नगर सेवा भवन के टीए डिपार्टमेंट ने पोल से बिजली कनेक्शन काटा,मेला में अवैध कनेक्शन कर बिजली चोरी कर जलाने के आरोप पर गणेश मंडली सदस्यों ने जमकर विरोध किया और रोड पर बीएसएल मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे उन्होंने कहा कि नगर सेवा भवन पूरी तरह भ्रष्ट है यहां बस्ती तथा सेक्टर में कई जगह अवैध बिजली कनेक्शन कर लोग जला रहे हैं लेकिन बोकारो नगर सेवा भवन को यह नहीं दिखता है लेकिन गणेश पूजा मना रहे हैं सनातन धर्म में अवैध बिजली कनेक्शन दिख जा रहा है उस पर भी चोरी कर जलाने का आरोप जड़ रहे हैं उन्होंने बताया कि आवेदन दिया हुआ है दोपहर तक एनओसी मिल जाएगा लेकिन अधिकारियों को बस किसी के दवाब में आकर बेवजह परेशान करने का काम किया जा रहा है हम लोग लिखित जिला प्रशासन को भी सूचित करने का काम किए है की हजारों की संख्या में गणेश भक्त दर्शन करने आते है ट्रेफिक ब्यवस्था पूरी तरह जाम हो जाता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन इतिहास में पहली बार यहां मिनी बाजार लगाने का फील्ड में झूला और चरखी लगाने का परमिशन दे दिया गया है जो पूरी तरह दवाब में आकर नियमों कानून को ताक पर रख करने का काम किया जा रहा है जिसके कारण लोगों को सड़के जाम होने के कारण और भी दिक्कतों और लोगों का बेवजह परेशानी के सामना करना पड़ेगा। गणेश मंडली के विरोध करने के बाद अधिकारीयों को गाड़ियों को जाने से रोक दिया गया तथा सभी को थाना चलने के बात पर मंडली सदस्य डट गये इसके बाद कैप्टन शेखावत ने आकर मामले को बीच- बचाव करते हुए सेक्टर 4 थाना में दोनों पक्षों ने वार्ता की इसके बाद सुलह हुई कि गणेश पूजा शांतिपूर्वक मनाया जाए किसी प्रकार की कोई दखल अंदाजी नहीं होगी अधिकारी जांच को निकले हुए थे जिस कारण उन्होनें कनेक्शन काटा है और कोई बात नही है।

भीषण गर्मी में फन मैजिका वाटर पार्क बना आनंदायक और आकर्षण का केन्द्र 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *