ईएसएल स्टील लिमिटेड ने एमबीए छात्रों को औद्योगिक दौरे में दी कई अहम् जानकारी 

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : ईएसएल स्टील लिमिटेड, जो वेदांता लिमिटेड की सहायक कंपनी ने विनोबा भावे कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के एमबीए छात्रों के लिए एक पर्यवेक्षित औद्योगिक दौरे का आयोजन किया। इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को स्टील निर्माण प्रक्रिया और प्लांट में अपनाई जा रही सुरक्षा प्रणालियों की व्यावहारिक जानकारी छात्रों को दी गई। इस दौरे में 45 छात्र और 3 संकाय सदस्य शामिल हुए। सुरक्षा परिचय और वीडियो ब्रीफिंग से इसकी शुरुआत की गई। प्रतिभागियों को संयंत्र के सुरक्षा प्रोटोकॉल से अवगत कराया गया। इसके बाद छात्रों को बार रॉड मिल और वायर रॉड मिल सहित प्रमुख उत्पादन इकाइयों का दौरा कराया गया। सभी को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) उपलब्ध कराए गए। ईएसएल स्टील लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा,
“हम मानते हैं कि भविष्य की प्रतिभाओं को वास्तविक दुनिया के अनुभव देना बेहद जरूरी है। ऐसे औद्योगिक दौरे न केवल उनके ज्ञान को बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें मुख्यधारा के उद्योगों में करियर बनाने के लिए प्रेरित भी करते हैं। यह पहल ईएसएल के शैक्षणिक संस्थानों के साथ मजबूत जुड़ाव और शिक्षा व उद्योग के बीच की खाई को पाटने के सतत प्रयासों का हिस्सा है।

 

मुख्यमंत्री खरसावां के सिमला में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *